Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Jamshedpur East Zone Softball Junior Championship: ईस्ट जोन सॉफ्टबॉल जूनियर चैंपियनशिप का धमाकेदार जीत के साथ जबरदस्त खेल का प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह आयोजित

Jamshedpur: धमाकेदार जीत के साथ बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में उड़ीसा के टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 15वीं ईस्ट जोन सॉफ्टबॉल जूनियर चैंपियनशिप 2025-26 अपने नाम किया , वही बिहार की टीम ने बालक वर्ग में उपविजेता का और बालिका वर्ग में द्वितीय उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल की टीम ने बालक वर्ग में द्वितीय उपविजेता और बालिका वर्ग में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। विगत 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन और सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रीगल ग्राउंड में 15 वीं (जूनियर) सॉफ्ट बाल चैंपियनशिप 2025-26 का शानदार आयोजन और रंगारंग पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह आयोजित हुआ।

सदस्यों ने योगदान दिया

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पवन सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन, महासचिव, पश्चिम बंगाल उड़ीसा और मेजबान झारखंड सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिवों , टाटा स्टील के खेल अधिकारी डॉक्टर हसन मलिक इमाम, अंतरराष्ट्रीय एथलीट कोच आरिफ इमाम ने बारी बारी से विजेता, उप विजेता , द्वितीय उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिन तकनीकी अधिकारियों, खेल संघ के पदाधिकारी , सक्रिय सदस्यों ने योगदान दिया उन्हें भी स्मृति चिन्ह , अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि

आयोजन समिति के द्वारा समापन समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पवन सिंह ने बेहतर आयोजन के लिए आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया। मंच पर उपस्थित सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष और महासचिव ने अपने संबोधन में आयोजन की सफलता को लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया । उन्होंने आशा व्यक्त किया आने वाले समय में एक बार पुनः सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड एवं सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ पूर्वी सिंहभूम जिला को मेजबानी का अवसर प्रदान किया जाएगा। मेजबान द्वारा खिलाड़ियों , तकनीकी अधिकारियों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संतोष व्यक्त करते हुए , आगामी आयोजनों के लिए शुभकामना दिया। इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर भारत के कुल पांच राज्यों की टीमों ने भाग लिया । 

अधिकारियों ने योगदान दिया

जिसमें बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में कल 350 प्रतिभागी खिलाड़ियों और 30 तकनीकी अधिकारियों ने योगदान दिया। इस चैंपियनशिप की सफलता को लेकर मेहमान टीमों के टीम मैनेजर प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने बेहतर आयोजन के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को दो चरणों में पूरे किए गए पहले लीग मैच का दौर चला इसके उपरांत नॉकआउट आधार पर प्रतियोगिता के मैच पूरे किए गए। कल तीसरे व अंतिम दिन अपराहन 3:30 बजे से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सफल बनाने में मुख्य रूप

तीन दिवसीय 15वीं जूनियर (बालक/ बालिका) सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 2025-26 को सफल बनाने में मुख्य रूप से सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण अनावकर, चेयरमैन एल आर मौर्या, पश्चिम बंगाल सॉफ्टवेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ जयंत कुमार देवनाथ, उड़ीसा राज्य सॉफ्टबॉल एसोसिएशन संयुक्त सचिव राजू किशन पटनायक, सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ पश्चिम बंगाल के सचिव हेमलाल मंडल, सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के पदाधिकारी रणधीर सिंह, झारखंड सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश सिंह, महासचिव बलराम तांती, मेजबान जिला के अध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव विक्टर विजय, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, उषा बाखल, संयोजक अंजना सिंह, डब्लू रहमान , उद्घोषक एसके शर्मा एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों, वॉलिंटियर्स का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा ने दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !