आम जनता को बड़ी राहत
जीएसटी में इस महत्वपूर्ण कटौती का सीधा लाभ समाज के हर तबके को मिलने की उम्मीद है। दुकानदारों का मानना है कि जो पैसा अब जनता का टैक्स में बचेगा, उसे वे अपनी अन्य जरूरी चीजों और आवश्यकताओं को पूरा करने में इस्तेमाल कर पाएंगे। इस साल यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आम लोगों को टैक्स में इतनी बड़ी राहत दी है।
बज़ारों में आएगी गति, महंगाई पर लगाम
व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी में इतना बड़ा रिफॉर्म होने से बाज़ार में गति आएगी। यह कटौती न केवल गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देगी, बल्कि महंगाई पर भी लगाम लगाने में सहायक होगी। इससे अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
लोगों में यह दोहरी खुशी
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। लोगों में यह दोहरी खुशी है एक तो जीएसटी में कटौती और दूसरा त्योहारों के ऑफर।
दुकानदार संघ के एक प्रतिनिधि ने कहा, "यह फैसला बज़ार के लिए संजीवनी का काम करेगा। बिक्री बढ़ेगी, लोगों के हाथों में पैसा बचेगा और पूरा शहर एक सकारात्मक ऊर्जा से भर गया है। हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं।" वहीं, आम नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है, जिससे उनकी खरीद क्षमता में सुधार आने की उम्मीद है।
माहौल में चार चांद
यह जीएसटी रिफॉर्म निश्चित रूप से जमशेदपुर के उत्सव के माहौल में चार चांद लगा देगा और बज़ारों को मंदी से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाएगा।