Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Seraikela News: ई-चालान के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सरायकेला पुलिस 24 सितंबर को करेगी कैम्प का आयोजन

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस और मोटरयान निरीक्षक ने निर्गत ई-चालान के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए बुधवार को कैम्प का आयोजन करेगी. यह कैम्प आदित्यपुर, गम्हरिया और सरायकेला थाना परिसर में लगाया जाएगा. 


जानकारी के अनुसार ई-चालान के निष्पादन के लिए वाहन स्वामियों को अपने वाहन में पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना जरुरी है. वहीं दण्डशुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसे कि Phone Pay, Google Pay, BHIM UPI आदि. इस कैम्प का उद्देश्य लंबित ई-चालान के मामलों का निष्पादन करना और वाहन स्वामियों को अपने दण्डशुल्क का भुगतान करने का अवसर प्रदान करना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !