Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में जलापूर्ति कंपनी के कर्मचारियों पर हमला, सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल, थाने में शिकायत दर्ज

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के समीप जलापूर्ति कंपनी के कर्मचारियों पर 20-30 अज्ञात लोगों ने हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया हैं। इस हमले में सुपरवाइजर प्रेम रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए और एक अन्य कर्मचारी चिंटू सिंह के पैर में चोट आई है। हमलावरों ने ईंट, पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।


कंपनी के एडमिन भावेश झा ने दी घटना की जानकारी 

कंपनी के एडमिन भावेश झा ने बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे वाइन दुकान के पास काम चल रहा था, तभी अचानक हमला हुआ। हमलावरों ने धमकी दी कि काम बंद करो वरना सभी का हाल प्रेम रंजन जैसा होगा। घटना के बाद कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है और काम पूरी तरह ठप हो चुका है।



थाने में लिखित शिकायत दर्ज 

भावेश झा ने आदित्यपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सभी हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शहर में जलापूर्ति योजना का काम चल रहा है।

घटना का असर 

इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर चुनौती पेश करती हैं। आदित्यपुर पुलिस प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि दोषियों को सजा मिल सके और क्षेत्र में अमन-चैन बनी रहे। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !