Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Indian Railway Updates: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...आपकी रेल नीर सस्ती हो गई है

Indian Railway Updates: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर दी है. 22 सितंबर से प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में मिलने वाली रेल नीर की कीमतें घटाई जा रही हैं. अब 1 लीटर की बोतल के लिए 15 रुपए की जगह 14 रुपए और 500 मिलीलीटर की बोतल के लिए 10 रुपए की जगह 9 रुपए देना होगा. यह नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी.
रेल मंत्रालय ने बताया कि यह कम कीमतें सभी पैकेज्ड पानी की बोतलों पर लागू होंगी, चाहे वह रेल नीर हो या अन्य ब्रांड की बोतल.

GST 2.0 के साथ नई दरें लागू

देश में 22 सितंबर से GST 2.0 भी लागू हो रहा है. पुराने चार स्लैब में से 12% और 28% वाले स्लैब को हटा दिया गया है. अब सिर्फ 5% और 18% के दो स्लैब इसके साथ ही कई जरूरी चीजों जैसे साबुन, टूथपेस्ट, रोटी पर टैक्स घटकर 5% या 0% हो गया है. जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स भी 12% से घटाकर 0% या 5% कर दिया गया है. इसका फायदा सीधे लोगों को इलाज और जरूरत की चीजों पर सस्ता सामान मिलेगा.

रेल नीर प्लांट का विस्तार

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) अपने सबसे बड़े रेल नीर प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ा रहा है. यह प्लांट अंबरनाथ, महाराष्ट्र में स्थित है और मुंबई लोकल समेत आसपास के महाराष्ट्र और गुजरात के ट्रेनों में पैकेज्ड पानी सप्लाई करता है. वर्तमान में यह प्लांट रोजाना लगभग 1.74 लाख लीटर पानी बनाता है.

यात्रियों के लिए यह राहत की खबर है कि अब ट्रेन में पानी पीना थोड़ा सस्ता और आसान हो जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !