Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Jamshedpur Update: भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाई कोल गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती

Jamshedpur: भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से वरांग लिपि के रचियता ओत कोल गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उलीडीह संकोसाई स्थित गुरु लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

संस्कृति के प्रति योगदान

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के ने गुरु लाको बोदरा के समाज व संस्कृति के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी अस्मिता और भाषा-संस्कृति को नई दिशा दी। उनकी प्रेरणादायी शिक्षाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन देती हैं।

उपस्थित रहे

इस दौरान मुख्य रूप से दीपक सुंडी, संजय मुंडा, काजू शांडिल, गोमिया सुंडी, वीरेन मुर्मू, अनिल सोरेन, मंगल टुडू सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !