Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Jharkhand CM House Meeting: मुख्यमंत्री आवास में आयोजित झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार विमर्श

Jharkhand: आज शुक्रवार 19 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में संगठन की मजबूती, आने वाले घाटशिला उपचुनाव की तैयारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण ढाँचा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए लोगों तक सीधा लाभ पहुँच रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला भी इन योजनाओं से सशक्त हो रहा है।

घाटशिला विधानसभा स्मृति-शेष

घाटशिला विधानसभा स्मृति-शेष वीर रामदास सोरेन दादा के संघर्षों से जुड़ी हुई है। उनकी विरासत और सपनों को पूरा करने के लिए वहाँ की जनता ने एक बार फिर झामुमो को जिताने का पक्का इरादा कर लिया है।

उपस्थित रहे

इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, बाघराय मार्डी, कान्हू सामंत, सोमेश चंद्र सोरेन और संगठन के कई साथी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !