Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Saraikela Illegal Sand Mining: सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त की अध्यक्षता में माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Saraikela: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन और बालू-पत्थर के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया जाए और दोषी व्यक्तियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, अस्थायी चेकनाका स्थापित कर वाहनों की निरंतर जांच की जाए और वन क्षेत्र एवं नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

बैठक में दिए गए निर्देश 

 बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पुल-पुलिया और नदी किनारे से बालू उठाव पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और सीसीटीवी, ड्रोन अथवा अन्य तकनीकी साधनों से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पंचायत स्तर तक टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आमजन अवैध खनन की सूचना दे सकें।

अवैध खनन को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी पदाधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !