Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Saraikela Breaking: सरायकेला पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद

Saraikela: सरायकेला जिले की कपाली ओपी पुलिस ने तमुलिया स्थित आस्था वैली में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली अंग्रेज़ी शराब, निर्माण सामग्री, तीन वाहन, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए।

अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चांडिल) के नेतृत्व में छापेमारी की गई।



कार्रवाई के दौरान आरोपी गिरफ्तार 

कार्रवाई के दौरान अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप को नकली अंग्रेज़ी शराब की ढुलाई करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो, स्विफ्ट और टाटा इंडिगो कार से कुल 585 पीस नकली अंग्रेज़ी शराब और 60 लीटर पैकिंग के लिए तैयार शराब बरामद की।



कार्रवाई के दौरान बरामद समान 

आरोपी की निशानदेही पर किराये के डुप्लेक्स से मिनी फैक्ट्री का पता चला, जहां से नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, लेबल, झारखंड सरकार के मोनोग्राम, स्टीकर, कांच व प्लास्टिक की बोतलें, ढक्कन और अन्य सामान जब्त किए गए। तलाशी में एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोली भी बरामद हुई।



पुलिस ने किया खुलासा 

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी आगामी दुर्गा पूजा के दौरान बढ़ी हुई मांग को देखते हुए अपने सहयोगियों के साथ नकली शराब तैयार कर जिले के विभिन्न होटल, ढाबों और दुकानों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था।



इस मामले की जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !