Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-18

Saraikela News: स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए डीडीसी रीना हांसदा ने की समीक्षा बैठक, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

Saraikela: सरायकेला जिले में उप विकास आयुक्त रीना हासदा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 


बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम

यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल के निर्माण कार्यों की प्रगति, व्यय की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए और उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

आयुक्त रीना हासदा ने कहा 

उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय को प्रभावी बनाना और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। 

रीना हांसदा ने जोर दिया कि 

 रीना हांसदा ने जोर दिया कि स्वास्थ्य अवसंरचना योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। बैठक में सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !