Meta Description
Bollywood: डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं थ्रिलर-ड्रामा साल 2018 की फिल्म रेड का सीक्वल है इसमें अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब डायरेक्टर ने सीक्वल को लेकर बात की उन्होंने कहा कि यह काफी धमाकेदार होने वाला है. हालांकि रेड बनाते समय हमारा इरादा रेड 2 बनाने का नहीं था
फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि सीक्वल सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, लेकिन कई काल्पनिक तत्व भी शामिल हैं. उन्होंने कहा,रेड 2 में हमें नए किरदारों को पेश करने की स्वतंत्रता थी हमने इस फिल्म को इसी तरह से बनाया रेड 2 में सौरभ शुक्ला को वापस लाने का विचार मेरे सह-लेखक रितेश शाह का था. राजकुमार गुप्ता ने वादा किया कि रेड सीक्वल की कहानी में पहले भाग की तरह ही कॉमेडी का एक मजबूत आधार होगा. राज कुमार गुप्ता ने आगे कहा,रेड 2 में बहुत हास्य है और यह वास्तविक जीवन से जुड़ा हुआ है.
निर्देशक ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा, “वे एक शानदार अभिनेता हैं, और कागज पर जो लिखा है, उसे ही अपनाते हैं. फिल्म में ऐसे सीन्स हैं, जो उनके एक्टिंग के कारण बेहतरीन बन गए उन्होंने रितेश देशमुख की भी तारीफ की, जो इस बार मूवी में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है और वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं.