सरायकेला में आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वॉ जन्मदिन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जहां उन्होंने एक विशाल केक काटकर अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज का सबसे बड़ा हितैषी बताया। चम्पाई सोरेन ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के क्षेत्र में आदिवासी समाज के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। आयोजन के अंत में लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया, जिससे पूरा माहौल खुशियों से भर गया।
यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाने के लिए देशभर में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा है, जहां भाजपा और अन्य संगठन उनके नेतृत्व और उपलब्धियों का सम्मान कर रहे हैं। सरायकेला में हुए इस कार्यक्रम ने आदिवासी समाज की एकता और प्रधानमंत्री के प्रति उनके सम्मान को प्रदर्शित किया गया।