Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Chandil News: चावलीबासा उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, ग्रामीणों की सेहत पर संकट

Chandil: चावलीबासा उप स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा ने ग्रामीणों की सेहत पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। जर्जर भवन और स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

वर्तमान में केंद्र पर केवल एक डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन और एक पियून तैनात हैं, जबकि यहां से पांच से छह पंचायतों की स्वास्थ्य जरूरतें पूरी होती हैं। इतने कम संसाधनों में समय पर इलाज मिल पाना लगभग असंभव है।

ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर मामलों में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे कई बार जीवन को खतरा बढ़ जाता है।


ग्रामीण सुखदेव महतो और सुरेश चंद्र माडी ने सरकार से मांग की है कि चावलीबासा उप स्वास्थ्य केंद्र को मजबूत किया जाए। उन्होंने डॉक्टर, नर्स और आवश्यक दवाओं की समुचित व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की यह बदहाली न केवल चिंताजनक है बल्कि तत्काल समाधान की मांग करती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !