Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Jamshedpur Golmuri Theft: महेंद्र अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, कारोबारी के फ्लैट से 10 लाख की नगदी जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र अपार्टमेंट में आज 17 सितंबर यानी बुधवार को एक बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रहने वाले कारोबारी ऋषभ सिंह के घर दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोला और नगदी व जेवरात सहित करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ऋषभ सिंह अपने परिवार के साथ वर्कशॉप में पूजा अर्चना करने गए थे। इसी बीच चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। जब परिवार वापस लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर चारों अलमारियों के ताले भी टूटे पाए गए।


जांच के दौरान सामने आया कि घर से करीब 8 लाख के जेवरात और 2 लाख रुपए नकद चोरी हो चुके हैं। इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे अपार्टमेंट और आसपास के इलाके के लोग दहशत में हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इलाके के लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपार्टमेंट के अन्य निवासी अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !