Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-09-16

MLA Saryu Roy: नेचर संस्था द्वारा महिला विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र की छात्राओं का प्रशिक्षण समापन समारोह मनाया गया

Jamshedpur: नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा महिला विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र की छात्राओं का पंचायती राज व्यवस्था विषयक दो महीने का इंटर्नशिप पूरा होने पर प्रशिक्षण समापन समारोह का आयोजन अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में किया गया। 



समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि

समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान के पूर्व प्रोफेसर सह कोल्हान विश्व विद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो. रंजीत प्रसाद, विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक अविचल, महिला विश्वविद्यालय की डीन प्रो. किश्वर आरा, सम्मानित अतिथि महिला विश्वविद्यालय राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली सिंह, अर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पारस नाथ मिश्रा, अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वर सिंह, नेचर संस्था की संरक्षक डॉ कविता परमार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान के पूर्व प्रोफेसर बी एन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। विषय प्रवेश कराते हुए डॉ कविता परमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर स्नातक प्रतिष्ठा के सभी विषयों के विद्यार्थियों को 2 महीने का इंटर्नशिप कंपलसरी है। 

2 महीने का इंटर्नशिप

उसी परिपेक्ष्य में महिला विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र की छात्राओं को बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था विषयक 2 महीने का इंटर्नशिप नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में कराया गया। छात्राओं को पंचायती व्यवस्था का वास्तविक स्वरूप का अनुभव छात्राओं को कराया गया।

इंटर्नशिप के महत्व

 विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अशोक अविचल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नए आयामों में इंटर्नशिप के महत्व को बताते हुए कहा कि किताबी ज्ञान को व्याहारिक रूप से विद्यार्थियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। 

विद्यार्थियों को प्रशिक्षित

जिसे नेचर संस्था ने बहुत चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर रंजीत प्रसाद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयामों को सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को सही तरीके से अपनाने की जरूरत बताया। वक्ता डॉ पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि इंटर्नशिप द्वारा विद्यार्थी सभी पहलुओं को समझते हुए खुद को आत्मनिर्भर कर सकें यह जरूरत है। 

वक्ता किश्वर आरा ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाते हुए सभी आयामों को अंगीकृत किया है। नेचर संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि छात्राओं का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास नेचर संस्था और छात्राओं की मेंटर डॉ कविता परमार की देन है। 

मुख्य अतिथि सरयू राय ने नेचर संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा

मुख्य अतिथि सरयू राय ने नेचर संस्था के कार्य की सराहना करते हुए सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अनुपालन करने की बात की। पंचायती राज व्यवस्था में अधिनियम और पेसा से भी छात्राओं को अवगत कराया। अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने शिक्षण के कार्य में संस्था द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

धन्यवाद ज्ञापन

धन्यवाद ज्ञापन नेचर के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।समारोह में सभी 71 छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। साथ हीं सोमा दास के ग्रुप को प्रथम ग्रुप पीपीटी प्रेजेंटेशन पुरस्कार, श्रुति सिन्हा को द्वितीय और ज्योति कुमारी के ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। रिया कुमारी को बेस्ट प्रेजेंटेशन पुरस्कार दिया गया। समारोह को सफल बनाने में नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !