Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Jamshedpur News: टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी और यूनियन के बीच बोनस समझौता

Jamshedpur News: मंगलवार को टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (टीएसजेडएस) ने प्रबंधन और यूनियन दोनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में टीएसजेडएस वर्कर्स यूनियन के साथ बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करने और कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
समझौते के मुताबिक सभी पात्र कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024–2025 के लिए परफॉर्मेंस रिवॉर्ड मिलेगा. यह 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि में अर्जित कुल वेतन का 8.33% होगा.

समझौते की मुख्य विशेषताओं के अनुसार न्यूनतम राशि 12,200 रुपए तय की गई है. अधिकतम राशि 20,250 रुपए होगी जो पूरे वित्तीय वर्ष तक कार्यरत कर्मचारियों को दी जाएगी. इसके अलावा जो कर्मचारी 20,250 रुपए की अधिकतम सीमा से ऊपर पहुंचते हैं उन्हें परफॉर्मेंस रिवॉर्ड के अतिरिक्त 1,000 रुपए और दिए जाएंगे.

टीएसजेडएस प्रबंधन की ओर से इस समझौते पर प्रणय सिन्हा, विकास कुमार, डॉ. नईम अख्तर और डॉ. एम. पॉलित ने हस्ताक्षर किए. वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के साथ दिनेश महतो, विजय मुखी, ललन कुमार, बिनोद शर्मा, दिलीप डे, प्रताप सिंह गिल और सुलेंद्र दास ने हस्ताक्षर किए.

कुल 4.37 लाख रुपए की राशि 21 कर्मचारियों में वितरित की जाएगी. यह राशि दो से तीन दिनों के भीतर उनके खातों में जमा हो जाएगी.

इस अवसर पर प्रबंधन और यूनियन दोनों ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों के कल्याण और संगठन की प्रगति के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !