Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Jharkhand Police Data Centre: झारखंड पुलिस डेटा सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Ranchi : 16 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे झारखंड पुलिस डेटा सेंटर के डेवलपमेंट रूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटों और गर्मी से डिजिलॉकर (वाणिज्य कर) प्रकोष्ठ का एसी सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।


बताया गया कि इस डेवलपमेंट रूम में झारखंड पुलिस का CCTNS, इन हाउस सॉफ्टवेयर टीम तथा विशेष शाखा का HRMS सेक्शन संचालित होता है। आगजनी की घटना में कुछ हार्ड कॉपी अभिलेख, फर्नीचर, सीपीयू, मॉनीटर और एसी आदि जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।


हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मियों की तत्परता से सभी अन्य महत्वपूर्ण उपकरण और सिस्टम सुरक्षित रखे गए। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी महत्वपूर्ण प्रणाली (Critical Services) या सार्वजनिक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है और झारखंड पुलिस की सभी INTRA एवं PUBLIC SERVICES सुचारू रूप से संचालित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग सुबह 5:30 बजे पहुंच गई और एक घंटे के भीतर, 6:30 बजे तक आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया। इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड, रांची भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार इस घटना की जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक और निवारक कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !