Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Jamshedpur DC News: उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में की समीक्षा बैठक, मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद उपायुक्त ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।


बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ओपीडी समय पर संचालित हो और सभी चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभागीय कार्यप्रणाली, एंबुलेंस संचालन तथा चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष बल दिया। अस्पताल के खुले स्थान को पार्किंग हेतु मानगो नगर निगम को नीलामी के लिए उपलब्ध कराने और 15 दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही एक्स-रे मशीनों को क्रियाशील बनाने, यूएसजी यूनिट में कतार प्रबंधन प्रणाली लागू करने, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने और चिकित्सीय उपकरणों का रखरखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए पर्याप्त भंडारण व पूर्व आकलन के आधार पर दवाओं की खरीदारी की जाए। उन्होंने अस्पताल में स्पष्ट व पर्याप्त साइनबोर्ड लगाने, एंबुलेंस चालकों को प्रशिक्षण देने और एंबुलेंस प्रबंधन हेतु एक प्रभारी कक्ष की स्थापना करने को भी आवश्यक बताया।

इस मौके पर निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मंधान, उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !