Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

National News: ED ने किया पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को तलब, बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में करेगी पूछताछ

National News: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है. ED ने नोटिस भेजकर दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के अनुसार ED ने 22 सितंबर को रॉबिन उथप्पा और 23 सितंबर को युवराज सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है. दोनों पूर्व क्रिकेटरों से ED के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ होगी.


बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

बता दें कि पूर्व क्रिकेटरों से ED बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी. इसके साथ ही इस मामले में तलब होने वाले उथप्पा और युवराज पहले क्रिकेटर नहीं है. उनसे पहले सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की जा चुकी है. 

PMLA के तहत चल रही है ED की जांच

बीते कुछ समय से ED ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ तेजी से जांच कर रही है. बता दें कि धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA के तहत ED की जांच इस मामले में चल रही है. 

देश के युवाओं को रोल मॉडल ही कर रहे बर्बाद

देश में इन दिनों बेटिंग ऐप की आंधी सी आ गई है. देश में हर दूसरा स्टार्ट-अप बेटिंग ऐप बना रहा है, इसके साथ ही सरकार भी इन्हें बिजनेस करने के लिए लाइसेंस दे रही है. बेटिंग ऐप की लत ने कई युवाओं का भविष्य भी बर्बाद किया है. सोशल मिडिया पर बेटिंग ऐप के लत से बर्बाद हुए युवाओं ने विडियो बनाकर अपनी पूरी कहानी बताई है, जिससे यह पता चलता है कि बेटिंग की लत कितनी खराब होती है. बेटिंग ऐप ने कई परिवारों को आर्थिक रूप से गहरी चोट भी पहुंचाई है.

बेटिंग ऐप से रहे दूर, आसानी से पैसा कमाना बड़ा खतरा 

युवाओं को बेटिंग ऐप से दूर रहना चाहिए, यह कम समय और कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर युवाओं को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर आकर्षित करता है. लेकिन इन ऐप्स का मकसद लोगों से पैसा ऐंठना होता है न कि लोगों को पैसा कमा के देना. हालांकि अपने मार्केटिंग के लिए बेटिंग ऐप्स कुछ लोगों को बड़ी प्राइज मनी जितने देते है ताकि और लोग इस तरफ आकर्षित हो और अपनी जमा पूंजी इसमें लगाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !