Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

West Singhbhum Accident: पश्चिम सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और सवारी गाड़ी की टक्कर में तीन की मौत, एक दर्जन घायल

West Singhbhum Accident: पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरीया थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर संख्या जेएच05डीजेड़ 1043 और सवारी गाड़ी संख्या ओआर14जे6608 के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।


सोमवार बाजार से लौट रही थी सवारी गाड़ी


जानकारी के अनुसार, हाटगम्हरीया थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में लगने वाले सोमवार बाजार से सवारी गाड़ी (कमांडर जीप) यात्रियों को लेकर माइंस करांजिया के चिनिबाई गांव की ओर जा रही थी। इस गाड़ी में सामान्य सवारियों के अलावा लगभग आठ लोग छत पर भी बैठे थे। इसी दौरान कुईड़ा गांव के समीप जंगल में सामने से आ रही ट्रेलर गाड़ी ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

टक्कर इतनी भयावह थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। छत पर बैठे छह लोग सड़क किनारे जा गिरे, जबकि दो लोग जीप के आगे की ओर फेंके गए। चीनीबाई गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी कैरा सिंकु (28 वर्ष) और रामो हाईबुरु (30 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चालक की भी मौत

गंभीर रूप से घायल हुए गाड़ी के चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42 वर्ष) को तुरंत इलाज के लिए उड़ीसा के चाम्पूआ अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घायलों का इलाज

इस हादसे में रघुनाथपुर निवासी जोटिया सिंकु, गोपाल सिंकु, रघुनाथ सिंकु, जोटिया हाईबुरु, छोटा माहुलडिया निवासी संजु हेस्सा एवं उसका ढाई वर्ष का बच्चा आर्यान हेस्सा समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सवारी गाड़ियों में लगातार क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है और छत पर बैठने की प्रथा भी जारी है, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !