Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Saraikela Police Pre-cultivation Drive: सरायकेला-खरसावां पुलिस की पहल, अफीम की अवैध खेती रोकने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव, ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती के लिए किया जा रहा जागरूकता

सरायकेला खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से आमजन को अफीम की अवैध खेती की रोकथाम और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। 

कांड्रा थाना के हुदु पंचायत के उपरबेरा और कोनामार्चा गांव, कुचाई थाना के चम्पद गांव, दलभंगा ओपी के दलभंगा बाजार और खरसावां थाना के हुड़ांगडा गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी ने स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

 इस प्री कल्टीवेशन ड्राइव का उद्देश्य जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकना और लोगों को वैकल्पिक कृषि विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। सरायकेला खरसावाँ पुलिस इस अभियान के माध्यम से जनसहयोग से अवैध अफीम खेती पर अंकुश लगाने के प्रयास में है।

आम जनता के लिए संदेश 

अफीम की अवैध खेती न केवल समाज को नशे की गिरफ्त में धकेलती है बल्कि किसानों और युवाओं के भविष्य को भी बर्बाद करती है। सरायकेला-खरसावां पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव इस बुराई पर रोक लगाने और लोगों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने की सराहनीय पहल है। नागरिकों को चाहिए कि वे इस अभियान का समर्थन करें और नशामुक्त तथा स्वस्थ समाज बनाने में प्रशासन का साथ दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !