Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Jamshedpur Traffic Police: जमशेदपुर पुलिस ने जीतिया, विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा को लेकर की विशेष ट्रैफिक ब्रीफिंग, कड़े नियम लागू

Jamshedpur : शहर में जीतिया, विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस ने रविवार को विशेष ब्रीफिंग आयोजित की। इस दौरान विभिन्न ट्रैफिक जोन में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


सिटी एसपी ने कहा कि इन पर्वों के दौरान शहर में भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी, ऐसे में सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक फ्री जोन बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें।


पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों के पालन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाने की घोषणा की है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, गलत पार्किंग करने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्योहारों की आड़ में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम तोड़ने पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

डीएसपी ने निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पार्किंग स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने पर जोर दिया गया।

मानगो ट्रैफिक प्रभारी हरिऔध करमाली ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और संयम के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोपरि है, और इस दौरान पुलिस को हर स्थिति में पेशेवर आचरण बनाए रखना होगा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोगी बनें, ताकि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण और आनंदमय वातावरण में मनाया जा सके। जमशेदपुर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूजा के दौरान शहर के प्रत्येक प्रमुख मार्ग, चौक चौराहे और पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तत्परता से तैनाती रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !