Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Gamharia News: गम्हरिया में सांसद जोबा मांझी की कोर कमेटी का निरीक्षण, जनसमस्याओं के समाधान की पहल

Saraikela: सिंहभूम सांसद जोबा मांझी द्वारा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गठित कोर कमेटी ने शनिवार को गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मैदान में फैले कचरे की स्थिति और आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बनाए जाने वाले पंडाल की तैयारियों का जायजा लिया।

सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन ने बताया

सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन ने बताया कि गणेश पूजा के अवसर पर सांसद जोबा मांझी ने निर्णय लिया था कि वे प्रत्यक्ष रूप से आम जनता के बीच जाकर उनकी सामाजिक समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। इसी कड़ी  में रविवार को सांसद गम्हरिया पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे।

मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कहा

निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कहा
 कि उन्हें उम्मीद है कि सांसद उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेगा और उनके समस्या की सुविधा पहल करेंगी। लोगों ने साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और पूजा मैदान की बेहतर व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने की इच्छा जताई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !