Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Giridih News: गिरिडीह में घर के बाहर साफ-सफाई को लेकर दो पड़ोसियों के बीच बवाल, दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

Giridih: गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेलनगर (सिहोडीह) में शनिवार की सुबह घर के सामने सफाई को लेकर दो पक्षों में कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष से शिक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा हैं, जिनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।


साफ-सफाई को लेकर पड़ोसी से विवाद

कार्तिक प्रसाद ने आरोप लगाया कि घर के बाहर साफ-सफाई को लेकर उनके पड़ोसी से हमेशा विवाद होते आ रहा है, आज भी इसी बात को लेकर सेवानिवृत्त फौजी सुबोध कुमार, कल्याणी देवी, मोनू कुमार और परशु कुमार ने घर में घुसकर उन पर ह,मला किया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दौरान उनकी पत्नी नूतन वर्मा के साथ भी हाथापाई के दौरान उनके गले से सोने का चैन छीन लिया

दूसरे पक्ष की बात
वहीं दूसरे पक्ष से सेवानिवृत्त फौजी सुबोध कुमार का कहना है कि शुरुआत उनकी पत्नी कल्याणी देवी और पड़ोसी नूतन वर्मा के बीच घर के बाहर साफ-सफाई को लेकर कहासुनी से हुई। इसी दौरान शिक्षक कार्तिक वर्मा और उनकी पत्नी नूतन ने कल्याणी देवी को अपने घर खींचकर ले गए और मा,रपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे और उन्हें भी पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया गया।

इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हैं। दोनों ओर से मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !