Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-10

Saraikela: खनन विभाग अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने वाला फर्जी "डीएमओ माइंस" बेनकाब, पुलिस जांच में जुटी

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले में जिला खनन कार्यालय के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास का मामला प्रकाश में आया आया है। एक व्यक्ति ने स्वयं को जिला खनन कार्यालय का अधिकारी बताकर लाइसेंस आवेदनकर्ताओं से रिश्वत की मांग की। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 


शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल नंबर 9274075083 से संपर्क करने वाला व्यक्ति "आनंद कुमार" नाम बताकर जिला खनन विभाग से जुड़ा होने का दावा करता था। आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर को "डीएमओ माइंस" के नाम से ट्रूकॉलर पर अंकित कर रखा था, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा रहा था। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि विभागीय कार्यों से जुड़े किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत जिला खनन कार्यालय या स्थानीय पुलिस को दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !