Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-10

Karishma kapoor:करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा 30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा, हाई कोर्ट में छिड़ा कानूनी संग्राम

दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को कपूर खानदान की करोड़ों की संपत्ति को लेकर बड़ा कानूनी विवाद देखने को मिला। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाते हुए अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है।

बच्चों का ये आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने एक जाली वसीयत तैयार कर पूरी संपत्ति पर कब्ज़ा करने की कोशिश की है। याचिका में दावा किया गया कि यह वसीयत परिवार के सामने न तो पहले रखी गई और न ही इसे रजिस्टर्ड कराया गया है। बल्कि अचानक एक दिन इसे दिल्ली के ताज होटल में जल्दबाजी में पढ़ा गया, जिसमें बच्चों का ज़िक्र तक नहीं था।

बच्चों की ओर से सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने अदालत में कहा कि इस वसीयत के हालात “बेहद संदिग्ध” हैं। उन्होंने ये तर्क दिया कि वसीयत के कार्यपालक (executor) को भी इसके बारे में महज़ एक दिन पहले ही सूचना मिली थी, वह भी परिवार के एक कर्मचारी दिनीश अग्रवाल के माध्यम से। यह तथ्य खुद इस मामले पर संदेह को और गहरा करता है।

जेठमलानी ने कोर्ट से कहा,“अब मुकदमा रजिस्टर्ड होगा। हमें संजय कपूर की व्यक्तिगत संपत्तियों से जुड़ी कई जानकारियां लेनी होंगी।”दूसरी ओर, प्रिया कपूर की तरफ से पैरवी कर रहे सीनियर एडवोकेट राजीव नायर ने अदालत को ये जानकारी दी कि यह याचिका कानूनी तौर पर टिकाऊ ही नहीं है और इसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए।

अब देखना होगा कि हाई कोर्ट में यह पारिवारिक संपत्ति विवाद किस दिशा में जाता है। फिलहाल, करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया कपूर के बीच की यह कानूनी जंग पूरे कपूर परिवार को सुर्खियों में ले आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !