Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-09

Chaibasa News: चाईबासा में उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ निकाली गई मानकी-मुंडा जन आक्रोश रैली, राज्यपाल से उपायुक्त को हटाने की मांग

Chaibasa: चाईबासा में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के मानकी-मुंडा प्रतिनिधियों ने चाईबासा उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई।

रैली में शामिल मानकी-मुंडाओं ने उपायुक्त पर परंपरागत स्वशासन व्यवस्था के उल्लंघन और उनके अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उपायुक्त पारंपरिक व्यवस्था की अनदेखी कर मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं।
चंदन कुमार मई 2025 में चाईबासा के उपायुक्त बने थे। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन और सरकार पर दबाव बढ़ सकता है। इससे पहले जगन्नाथपुर अंचल के मुंडा अक्षय प्रधान के खिलाफ भी बर्खास्तगी की मांग हुई थी, उन पर हुकुकनामा उल्लंघन और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल से उपायुक्त को तत्काल हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !