Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-08

Chandil Dam liquor shop protest: चांडिल डैम स्थित सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम स्थित सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग और तेज हो गई है। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण दुकान के सामने एकजुट हो कर धरना पर बैठ गए हैं। 

महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है, जहां मंदिर और स्कूल भी मौजूद हैं, जिसके कारण आए दिन यहां का माहौल खराब रहता है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं।

लोगों की मांग है कि शराब दुकान को डैम रोड से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक दुकान नहीं हटाई गई, जिससे लोग फिर से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !