Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-06

Jharkhand News: झारखंड के शांतनु मोदक को मिली 1 करोड़ की छात्रवृत्ति, अब लंदन में करेंगे पढ़ाई, बने संघर्ष और संकल्प की मिसाल

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड के गांव बंगोई निवासी शान्तनु मोदक को झारखंड सरकार की 1 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली है। इसके जरिए शांतनु लंदन में उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। शांतनु की मेहनत ने उसे एक छोटे से गांव से लंदन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय इंपीरियल कॉलेज एवं वारविक बिजनेस स्कूल तक पहुंचने का मार्ग आसान किया है। वहां से मास्टर इन बिजनेस एनालिटिक्स का कोर्स करेंगे। शान्तनु मोदक की कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, संघर्ष और सपनों की है। आइए जानते हैं झारखंड के लाल शांतनु की कहानी।

साधारण किसान निर्मल मोदक के बेटे शान्तनु का बचपन साधारण आर्थिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में बीता, फिर भी पिता निर्मल मोदक ने पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। पिता पर दो बेटों एवं एक बेटी की पढ़ाई समेत पूरे परिवार का खर्च उठाना आसान नहीं था, लेकिन बेटे की पढ़ाई जिद और उनके सपनों को पूरा करने के लिए पिता भी कभी पीछे नहीं हटे। जिस खेतिहर जमीन से वे गुजारा करते थे, उसका एक हिस्सा बेच दिया। शान्तनु ने बचपन से ही समझ लिया था कि शिक्षा ही जीवन बदलने का रास्ता है। शांतनु हमेशा कक्षा के श्रेष्ठ छात्र रहे हैं। अब जब उनको 1 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली है, तो वो पढ़ने के लिए लंदन जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !