Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-06

Abhijit Majumdar Battling Life:ओडिया संगीत के सुरकार अभिजीत मजूमदार लड़ रहे है जिंदगी की जंग, फैंस की दुआएं जारी

ओडिया संगीत जगत के मशहूर संगीत निर्देशक अभिजीत मजूमदार इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। लीवर संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे अभिजीत  को कटक के निजी अस्पताल से हालत बिगड़ने पर आज एम्स भुवनेश्वर शिफ्ट किया गया है। वेंटिलेटर सपोर्ट से लैस एम्बुलेंस में उन्हें यहां लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही गणेश पूजा समारोह म जब वो  मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे उसी वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पहले जांच में उनके शरीर में पोटैशियम की भारी कमी पाई गई, जिसके बाद से उनकी स्थिति और भी गंभीर हो गई।

अभिजीत मजूमदार का नाम ओडिया म्यूज़िक इंडस्ट्री में बड़े सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने अब तक 700 से अधिक गानों की रचना की है, जिनमें फिल्मी गाने, एल्बम और संबलपुरी धुनें शामिल हैं। उनकी धुनों में आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम जरूर देखने को मिलता है। लव स्टोरी, सिस्टर श्रीदेवी, गोलमाल लव, सुंदरगढ़ रा सलमान खान और श्रीमान सूरदास जैसी फिल्मों का संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है।

फिलहाल, संगीत प्रेमी और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स है और सभी उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

उम्मीद यही है कि संगीत के ये सितारे जल्द फिर से अपने सुरों की दुनिया में लौटें और ओडिशा के संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !