Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-04

SSP Piyush Pandey: एसएसपी पीयूष पांडे ने 33 बाइक सौंपी, अपराधियों पर लगेगी लगाम, जीपीएस सिस्टम से लैस,गलियों और भीड़भाड़ में पुलिस की मददगार

Jamshedpur: महानगरों के तर्ज पर जमशेदपुर पुलिस आज से हाईटेक हो गईं है, आज जिला के एसएसपी पीयूष पांडे ने 33 टैंगो मोबाईल जवानों के बिच हाई स्पीड बाइक का वितरण किया है, इस मौक़े पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें, वंही एसएसपी ने सभी टैंगो जवानों को बाइक का इस्तेमाल कैसे करना है उसे ब्रिफ कर समझाया, बाइक मे सभी प्रकार के हाईटेक सिस्टम लगा हुआ है।

साथ ही सभी बाइक में जीपीएस सिस्टम भी लगा है, ताकि बाइक जंहा भी रहें उसकी सूचना जिला मुख्यालय को हो सके, एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि बड़ी गाड़ियों से गली मे या फिर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस को पहुँचने में दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था।

मगर अब हाई स्पीड बाइक से पुलिस भीड़ भाड़ हो या फिर गलियों में पुलिस को पहुँचने में कम समय लगेगा, जिससे कोई भी घटना हो तो पुलिस समय पर मौक़े पर पहुंच कर त्वरित करवाई कर सकेगी, साथ ही भागते हुए अपराधियों पर लगाम लगाने में हाई स्पीड बाइक कारगर साबित होगी, वंही एसएसपी ने हाई स्पीड बाइक उपलब्ध करवाने को लेकर पुलिस मुख्यालय को धन्यवाद भी दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !