Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-04

Bihar News: बिहार बंद, पटना की सड़कों पर दिखा असर, आगजनी और प्रदर्शन से तनावपूर्ण हालात

Bihar: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में गुरुवार को एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में यह बंद आयोजित किया गया। राजधानी पटना में सुबह से ही बंद समर्थक कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए आवागमन को बाधित किया।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर आगजनी की और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर थाम रखे थे, जिन पर प्रधानमंत्री और उनकी माता के सम्मान में संदेश लिखे गए थे।

बंद के कारण पटना शहर की यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर बंद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की झड़प की भी जानकारी मिली है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !