Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

Jamshedpur Burmamines Crime: बर्मामाइंस में पुलिस बल पर हमला, हथियार छीनने का प्रयास, चार पर मामला दर्ज

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर रात पुलिस बल पर हमला करने और सरकारी हथियार छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना सुनसुनिया गेट के समीप रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, हरिजन बस्ती निवासी शुभम कुमार साहू अपने 3 से 4 साथियों के साथ मिलकर पीसीआर 15 पर तैनात एएसआई उमेश मेहता एवं उनके साथ मौजूद पुलिस बल के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने सरकारी हथियार छीनने की भी कोशिश की और पुलिसकर्मियों को गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।


फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में शुभम कुमार समेत उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !