Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

Kandra Karma Festival: कांड्रा में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से गूंजा रंगमंच

कांड्रा स्थित एसकेजी रंगमंच में करमा पर्व के पूर्व संध्या में झारखंड लोक कला सांस्कृतिक मंच की ओर से भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री छूटनी महतो मुख्य अतिथि और झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


पद्मश्री छूटनी महतो ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की कला, संस्कृति और धर्म का प्रतीक है और हमें अपनी कला संस्कृति को बचाकर रखने की जरूरत है। कार्यक्रम में झूमर सम्राट रंजीत महतो एंड टीम, प्रसिद्ध झूमर गायिका सुनीता राणा, मोनालिशा महतो, ट्विंकल महतो और उनकी टीम ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया। दर्शकों ने उनके प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया और उनकी प्रस्तुति की सराहना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !