Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-01

Golmuri BJP Leader Attack: गोलमुरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, भाजपा नेताओं ने उठाए हेमंत सरकार पर सवाल

जमशेदपुर: गोलमुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय पर कुछ युवकों ने पुलिस के सामने ही जानलेवा हमला कर दिया। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे बुरी तरह से घायल हो गए। यह घटना कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद हमलावर निडरता से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने इस हमले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर सीधा निशाना साधा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल चरम पर है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।

जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अमित सिंह ने कहा, “हेमंत है तो हिम्मत है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि पुलिस के सामने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला किया गया।” उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !