Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-31

Sidgora SI Officer Accused: पुलिस की वर्दी का अपमान? सिदगोड़ा एस आई पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का गंभीर आरोप

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुन हातु में राजेश कुमार डे ने एसआई विकास कुमार पर लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया है कि एसआई ने उनकी मां के सामने अभद्र गाली-गलौज की। 

आपको बता दे कि 29 अगस्त की शाम लगभग 4:40 बजे वे अपनी मां के साथ सिदगोड़ा बाजार स्थित दुकान में बैठे हुए थे इसी बीच सिदगोड़ा थाना के एसआई विकास कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर आए और दुकान में लगी पेप्सी कंपनी के बोर्ड को हटाने को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता के मां और बहन के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की।

 यह घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि पुलिसकर्मी की वर्दी के सम्मान को भी ठेस पहुँचाने वाली बात है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !