Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-30

Giridih Police Big Success: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार

Giridih Police Big Success: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री पकड़ी है। एसडीपीओ बगोदर-सरिया धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मौके से दर्जनों तैयार अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। साथ ही करीब 150 लीटर कच्चा स्प्रीट, हजारों खाली बोतलें और ढक्कन जब्त किए हैं। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्टिकर, रंग और पैकिंग उपकरण भी मिले हैं। इसके अलावा एक कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुबरीटांड निवासी छोटी साव और उसका पुत्र विकास कुमार शामिल हैं। तीसरा आरोपी हेठलीबागी का रहने वाला आकाश कुमार है। सभी के खिलाफ बगोदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी। यहां से गिरिडीह और आसपास के जिलों में नकली अंग्रेजी शराब की सप्लाई होती थी। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

छापेमारी में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के अलावा सरिया थाना प्रभारी अजय कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कच्छप की टीम शामिल थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !