Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-30

Allu Arjun Grandmother Passed Away:अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 वर्ष की उम्र में निधन

हैदराबाद। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का शनिवार, 30 अगस्त को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को अल्लू अरविंद के घर लाया गया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर को कोकापेट में संपन्न होगा।
खबरों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन उस समय मुंबई में थे। जैसे ही उन्हें दादी के निधन की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत अपनी प्रतिबद्धताएँ रद्द कर हैदराबाद लौटने का निर्णय लिया। आशा है दोपहर तक शहर पहुँच जाएंगे।

वहीं, राम चरण भी उस समय मैसूर में निर्देशक बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेड्डी की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने भी शूटिंग रोककर हैदराबाद आने का फैसला ले  लिया है, ताकि वो भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि राम चरण और अल्लू अर्जुन आपस में चचेरे भाई हैं। अल्लू अरविंद और चिरंजीवी साले-बहनोई हैं। वर्तमान में चिरंजीवी अल्लू अरविंद के साथ मौजूद हैं और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए हैं।

वहीं, पवन कल्याण और नागा बाबू इस वक्त विशाखापट्टनम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हैं। वे कल परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ स्टाम्पीड मामले में गिरफ्तारी के बाद जब अल्लू अर्जुन घर लौटे थे, तो उनकी दादी अल्लू कनकरत्नम का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह अपने पोते की नज़र उतारते हुए नजर रही थीं।

जानकारी हो कि अल्लू कनकरत्नम के पति अल्लू रामलिंगैया भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे। उनका निधन जुलाई 2004 में हुआ था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !