Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-28

Adityapur Railway News: आदित्यपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, चेतना मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

आदित्यपुर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर झारखंड चेतना मंच ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंच ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार, 28 अगस्त को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया।

मंच ने टाटा थावे एक्सप्रेस, टाटा बक्सर एक्सप्रेस, टाटा दुर्ग एक्सप्रेस, टाटा गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा जयनगर एक्सप्रेस और टाटा धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इसके अलावा सभी पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की भी मांग की गई।

मंच का उद्देश्य आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव शीघ्र प्रारंभ करना है, ताकि यहां के लाखों निवासियों को इसका लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम के आयोजन में झारखंड चेतना मंच के सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी, राहुल यादव और अन्य सामाजिक लोग शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !