Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Adityapur-Kandra Road Traffic: खबर का असर - आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर अवैध पार्किंग पर हुई कार्रवाई, यातायात पुलिस ने 89,750 रुपये का काटा चालान

सरायकेला : बीते दिनों पहले आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस लाइन रोड में अवैध पार्किंग को लेकर झारखंड न्यूज़ 26 ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें सड़कों पर यातायात नियमों को उल्लंघन करते हुए दर्शाया गया था और  यातायात पुलिस की अनदेखी को भी उजागर किया गया था।

जिसका असर दिखा, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के द्वारा संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 89,750 रुपये का जुर्माना काटा है।

पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है, और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई कितने दिनों तक चलेगी। हालांकि, दिल्ली में इसी तरह की कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों में 7,000 से भी अधिक वाहनों के चालान काटे और 1,600 से अधिक वाहनों को क्रेन से उठाकर जप्त किया था।

आदित्यपुर कांड्रा सर्विस रोड में कार्रवाई अभी भी बाकी है, और पुलिस द्वारा आगे भी अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !