Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

CM Hemant Soren Visit Bihar: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा की पटना महारैली में शामिल हो सकते हैं हेमंत सोरेन, मौजूदगी की चर्चा तेज

CM Hemant Soren Visit Bihar: बिहार में चल रहे वोट अधिकार यात्रा में हेमंत सोरेन की शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते है, राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में वोट अधिकार यात्रा के समापन के बाद पटना में होने वाली महारैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हो सकते है।

इसी को लेकर रणनीतिक कार्यक्रम बनाया जा रहा है, यहां ऐसा बताया जा रहा है कि उस समय तक झारखंड विधानसभा मानसून सत्र समाप्त हो जाएगा। अन्य किसी प्रकार की सरकारी या राजनीतिक गतिविधियों के भी झारखंड में संभावना नहीं बताई जा रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि महारैली में इंडिया गठबंधन के अन्य बड़े नेताओं का दल भी शामिल हो सकते हैं।

झामुमो इंडिया गठबंधन का मजबूत कड़ी हैं, इंडिया गठबंधन का झारखंड में सरकार है जिसके मुखिया हेमंत सोरेन है, और इतना ही नहीं बिहार में विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है, इसी उद्देश्य से वोट अधिकार यात्रा का भी आयोजन किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों की उचित जिम्मेदारी की मांग कर रहा है, हिस्सेदारी पर अभी तक कोई सार्थक बातचीत नहीं हुई है, हेमंत सोरेन सीटों की हिस्सेदारी में बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !