Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-26

Saraikela Sports News: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आर्चरी खिलाड़ी को CSR मद से आर्चरी किट प्रदान कर किया सम्मानित

सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने कुचाई प्रखंड के सेरेंगड़ा गांव निवासी आर्चरी खिलाड़ी सुनील कुमार को सीएसआर मद से आर्चरी किट प्रदान किया।


इस पहल का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के साथ है और उन्हें निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा।

सुनील कुमार ने उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस किट के माध्यम से नियमित आर्चरी प्रशिक्षण और अभ्यास जारी रखेंगे और जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सुनील कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आगामी समय में राज्य और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !