Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-26

Ranchi News: 1 सितंबर से शुरू होगी रांची से गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम, इंदौर व गोवा के लिए हवाई सेवा साथ ही जारी होगी त्योहारों पर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

रांची : राजधानी रांची एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब रांची से गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम और इंदौर समेत कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा उपलब्ध होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी नई ट्रांजिट सेवा का ऐलान किया है, जो 1 सितंबर से शुरू होगी।

रांची एयरपोर्ट से नए गंतव्यों के लिए उड़ान

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर.आर. मौर्या ने बताया कि

रांची से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाला विमान मुंबई तक जाएगा।
इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला विमान दिल्ली होकर जाएगा।
गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम की उड़ानें बेंगलुरु होकर संचालित होंगी।
उन्होंने बताया कि इस नई सेवा से झारखंडवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें लंबी दूरी के शहरों तक पहुंचने के लिए दिल्ली या कोलकाता के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

गोवा सेवा भी जल्द

एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों ने बताया कि गोवा के लिए भी रांची से विमान सेवा शुरू होने वाली है। इसका ट्रायल पिछले 15 दिनों से चल रहा है। हालांकि 1 सितंबर से इसे शुरू नहीं किया जा सकेगा, लेकिन सितंबर माह के भीतर ही मुंबई होकर गोवा के लिए विमान सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है।

त्योहारों में विशेष ट्रेन की सुविधा

दिवाली और छठ पर्व में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है।

ट्रेन संख्या 08629 (रांची-गोरखपुर स्पेशल) 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार शाम 4:50 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 08630 (गोरखपुर-रांची स्पेशल) 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे रांची पहुंचेगी।
यह ट्रेन बीच में मुरी और बोकारो स्टेशन पर रुकेगी।

यात्रियों को बड़ा फायदा

हवाई और रेल सेवाओं के विस्तार से झारखंड के यात्रियों को दिवाली-छठ पर्व और छुट्टियों में काफी सहूलियत मिलेगी। हवाई सेवा के जरिए अब रांची से देश के कई कोनों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, वहीं त्योहारों में स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !