Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-25

Aurangabad Crime: औरंगाबाद में टेंट व्यवसाई का अपहरण, फिरौती में मांगे एक लाख, पिटाई के बाद मुंह में किया पेशाब

Meta Description

Aurangabad: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारा गांव निवासी टेंट व्यवसाई दीपक कुमार को शुक्रवार को पांच अपराधियों ने बेल मोड़ के पास परसा गांव से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे रफीगंज के कियाखाप गांव ले जाया गया, जहां उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं।

दीपक को जबरन शराब पिलाई गई और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई। अपराधियों ने एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की। जान बचाने के लिए दीपक ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटे की हालत सुनकर मां तुरंत घर से सत्तर हजार रुपये लेकर कियाखाप गांव पहुंची और अपराधियों को पैसे सौंपे।
इसके बावजूद भी दरिंदगी नहीं रुकी। अपराधियों ने दीपक के बैग से 30 हजार रुपये और गले की चैन भी लूट ली। इतना ही नहीं, उन्होंने दुबारा उसकी पिटाई की और अमानवीयता की सारी सीमाएं लांघते हुए दीपक के मुंह में पेशाब कर दिया।
 
किसी तरह चंगुल से छूटकर मां-बेटे शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस जघन्य वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !