Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-19

Jamshedpur Development Minister: जमशेदपुर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के आवास पहुंचे, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur Development Minister: जमशेदपुर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के आवास पहुंचे, उन्होंने स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर के श्रद्धांजलि दी परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की वही मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा रामदास दा अपने पूरे जीवन काल में चाहे झारखंड आंदोलन से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को जिस तरीके से बनाया में मदद किया है।

हमारे लिए और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के लिए उनको खोना बहुत बड़ी छती है। इतने सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उम्र में हमसे बड़े थे। हम लोगों ने हर समय उन्हें दादा ही कहा और मंत्रिमंडल में सहयोगी थे, कई बार झारखंड को लेकर चर्चाएं भी होती थी विकास को लेकर कई तरह की बात भी हम लोगों के बीच वह रखते थे।

 उनका यूं चले जाना बहुत बड़ी छती है, झारखंड मुक्ति मोर्चा की यह परंपरा है गुरु जी के समय से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी उनके परिवारों को नहीं छोड़ा है, आज हम भी पार्टी संगठन की ओर से रामदास दा के परिवार के लिए संदेश लेकर आए हैं, की पार्टी उनके परिवार के साथ हर समय खड़ा रहेगी और कभी नहीं छोड़ेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !