Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-17

Jamshedpur Mango: मेडिकल स्टोर में दवा खरीदने आए ग्राहक की जेब काटी, 12 हजार 300 रुपये चोरी

Jamshedpur: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम मानगो थाना क्षेत्र के चेपा पुल के पास स्थित डिस्काउंट मेडिकल स्टोर में दवा लेने पहुंचे एक ग्राहक की जेब अज्ञात उचक्के ने साफ कर दी। पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


जानकारी के अनुसार, पारडीह निवासी वीरेंद्र यादव शनिवार रात करीब 8:05 बजे दवा खरीदने के लिए डिस्काउंट मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। उन्होंने काउंटर पर दवा की पर्ची दी और दवा लेते समय उसकी जांच कर रहे थे। इसी बीच एक युवक चुपके से उनके पीछे खड़ा हो गया और बड़ी चालाकी से उनकी जेब से नकद रुपये निकाल लिए।


दवा लेने के बाद जब वीरेंद्र यादव भुगतान के लिए कैश काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें जेब कटने का अहसास हुआ। उनकी जेब से कुल 12 हजार 300 रुपये गायब थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी मेडिकल स्टोर संचालक को दी। स्टाफ ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें जेबकतरे की हरकत साफ साफ नजर आई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जेबकतरे की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !