Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-17

Seraikela court inspection: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का सरायकेला दौरा, न्यायिक व्यवस्था का लिया जायजा

सरायकेला : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने रविवार को अपनी पत्नी के साथ सरायकेला-खरसावां जिला व्यवहार न्यायालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और न्यायिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ-साथ समाज और प्रकृति की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।

इसके पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने चांडिल अनुमंडल न्यायालय का भी निरीक्षण किया था। न्यायालयों के निरंतर दौरे से न्यायिक व्यवस्था की मजबूती और पारदर्शिता की दिशा में उनके प्रयास झलकते हैं।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, डालसा सचिव तौसीफ मेराज सहित जिला न्यायालय के सभी जज, न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !