Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-16

Jamshedpur Durga Puja Preparation: जमशेदपुर सोपोडेरा में दुर्गा पूजा की धूम, समिति ने शुरू की भव्य तैयारियाँ

Jamshedpur Durga Puja Preparation: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सोपोडेरा जमशेदपुर की आम सभा की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन पूरे धूमधाम और भव्यता के साथ किया जाएगा। समिति ने तय किया कि पूजा के सभी पारंपरिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजिक कार्य पूर्व वर्षों की भांति श्रद्धा और उल्लास के साथ किए जाएंगे।

बैठक में आयोजन की तैयारियों, पंडाल निर्माण, सजावट, भक्ति संगीत, सुरक्षा व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने यह भी कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एकता और भाईचारे का संदेश देना भी है।

बैठक में प्रमुख रूप से बबलू महतो, आलोक भास्कर, रजनी मिश्रा, प्रकाश शांडिल, हराधन नाग, राम मुखी, राम सिंह मुंडा, रमाकांत करुवा, सुमित शर्मा, कमल साहू, जितेंद्र महतो, बेला मुंडा, अशोक शर्मा, उमेश पुरान, वोल्टास, बांके बिहारी, अमित चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति ने कहा कि इस वर्ष की दुर्गा पूजा ऐतिहासिक और यादगार होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !