Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-25

Jamshedpur: पंचायती राज दिवस पर बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने का लिया गया शपथ, संगोष्ठी में उठीं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बातें

Meta Description

जमशेदपुर: पंचायती राज दिवस के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी में पंचायत प्रतिनिधियों ने एक संगोष्ठी का आयोजन कर क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने न केवल स्वच्छता को लेकर शपथ ली, बल्कि अपने-अपने पंचायतों की जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की भी प्रतिबद्धता जताई।

 
संगोष्ठी के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए और बागबेड़ा को साफ-सुथरा बनाने के लिए एकजुटता दिखाई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश द्वारा जारी पत्र के आलोक में सभी ने संकल्प लिया कि वे जल्द ही ग्राम सभा आयोजित कर इसकी रिपोर्ट पीबीडीओ को भेजेंगे।
 
सभी प्रतिनिधियों ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने यह भी तय किया कि भविष्य में क्षेत्रीय विकास योजनाओं में जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।
 
इस अवसर पर मुखिया मायावती टुडू, धनु माडी, ग्राम प्रधान चुनका माडी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, उप मुखिया राकेश चौबे, संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, मैनुल खान, सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी और प्रतिनिधि राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से बागबेड़ा को स्वच्छ, विकसित और जनहितकारी पंचायत के रूप में स्थापित किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !