Meta Description
Jharkhand:लातेहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार के आत्मसमर्पण नीति नई दिशा से प्रभावित होकर नक्सली संगठन जेजेएमपी के इनामी 3 हार्डकोर नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है । आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली में पलेंद्र भोक्ता , प्रमोद गंझू और तुलसी गंझू का नाम शामिल है । ज्ञात हो कि जमीन विवाद को लेकर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली संगठन टीएसपीसी में शामिल हुआ था और बाद में ये तीनो नक्सली नक्सली संगठन जेजेएमपी में शामिल हुआ । तीनो नक्सली पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओ में शामिल था । लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद नक्सली संगठनों पर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही थी जिससे नक्सली जंगलों में मारे मारे फिर रहे थे । जिससे नक्सली अब सरकार के नीति नई दिशा से प्रभावित होकर और पुलिस के बढ़ते दबाव में आकर आज लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है । वही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार की नीति से प्रभावित होकर आज आत्मसमर्पण किया हु और अब अन्य नक्सली भाइयो से अपील करता हु कि जंगल मे घूमने और पुलिस की गोली शिकार होने से अच्छा होगा सरकार की नीति आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के तहत आत्मसमर्पण करने अच्छा होगा । वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सरकार के नीति नई दिशा के तहत तीन नक्सली जिन पर एक - एक लाख रुपये के इनामी नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है । अन्य नक्सलियों से अपील करता हु की सरकार के नीति के आत्मसमर्पण करे नही हो पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ेगा ।